Breaking News

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हरभजन सिंह ने लिया संन्यास

24 Dec, 2021 1010

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिकेट की दुनिया से एक और स्टार ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (41) ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हरभजन सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हरभजन सिंह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। हरभजन सिंह ने साल 1998 में अपना डेब्यू किया था और अब 23 साल उन्होंने क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला ले लिया। हरभजन सिंह ने साल 1998 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना टी20 डेब्यू किया। इसके बाद से साल 2015 तक उन्होंने कुल 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए जबकि दो शतकों के साथ 2235 रन भी बनाए। वहीं 236 मैचों में उन्होंने 269 विकेट लिए और 1237 रन बनाए। टी20 की बात करें तो यहां उनके नाम 28 मैचों में उनके नाम 25 विकेट दर्ज हैं। टी20 डेब्यू किया।अनिल कुंबले और आर अश्विन के बाद हरभजन सिंह भारत के लिए टेस्ट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। आईपीएल में भी हरभजन सिंह चेनन्ई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 150 विकेट लिए हैं। हरभजन सिंह अगले IPL सीजन के लिए किसी एक टीम के साथ बतौर कोच या मेंटर जुड़ सकते हैं। बता दें कि हरभजन सिंह की स्पिन गेंदबाज़ी को उनके प्रशंसक अब मिस करेंगे।

अन्य खबरे