Breaking News

एक कीड़ा काटकर नॉनवेज खाने से दूर कर देता है

10 Feb, 2023 1031

संवाददाता/in24 न्यूज़.


    एक ऐसा भी कीड़ा होता है जिसके काटने से आपकी सोच बदल जाए! ऐसे ही कीड़ा लोन स्टार टिक (lone star tick) के बारे में रोचक जानकारी सामने आई है। जानकारी यह है कि इस कीड़े के काटने से इंसान मांस खाना छोड़ देता है और शाकाहारी बन जाता है। बताया जाता है कि इस कीड़े के काटने से त्वचा पर लाल चकत्ते और जलन के साथ-साथ सिरदर्द, गर्दन में दर्द और चेहरा को हिला पाने में भी काफी दिक्कत महसूस होती है। इस कीड़े में एक खास शुगर होती है, जिसे अल्फा-गेल कहते हैं। जैसे ही ये इंसानों के शरीर में प्रवेश करता है तो रेड मीट, पोर्क और कुछ दूध वाली चीजों से एलर्जी होनी शुरू हो जाती है। साफ शब्दों में कहें तो इंसान को मीट से एलर्जी हो जाती है और मजबूरी में उसे इससे दूर रहना होता है। इस तरह इंसान मीट खाना छोड़ देता है। हम जिस लोन स्टार टिक नाम के कीड़े की बात कर रहे हैं, ये काफी छोटा सा होता है और इसकी पीठ पर एक सफेद दाग होता है। इसका साइंटिफिक नाम एम्ब्लिओमा एमेरिकानम (amblyoma americanum) है और ये अमेरिका के मिडवेस्ट ईस्ट और साउथ ईस्ट रीजन में पाया जाता है।

अन्य खबरे