Breaking News

सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज

13 Dec, 2021 690

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक टीवी इंटरव्यू में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवसेना सांसद के खिलाफ BJP की महिला इकाई की कार्यकर्ता रावत ने मंडावली थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि  राउत का बयान न केवल महिलाओं के लिये अपमानजनक है बल्कि भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मराठी समाचार टीवी इंटरव्यू में राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सूत्रों के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 500 और 509 के तहत संजय राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा कि मैंने क्या कहा उन्हें समझ में नहीं आया है। मैंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसका मतलब है मूर्ख, बुद्धू। ये इस देश के सभी शब्दकोशों में उसका अर्थ दिया है। जो डिक्शनरी मान्यता प्राप्त है सभी साहित्य संस्थानों से भी और सरकार से भी। बड़े-बड़े पंडित देते हैं, उसने भी उस पर अपना मत व्यक्त किया है।  फिर भी दिल्ली में मेरे खिलाफ एक एफआईआर (FIR) दर्ज़ कर दिया गया है मुझे पूछे बगैर। बता दें कि आये दिन शिवसेना सांसद संजय राउत अपने बयानों से विवादों में घिरे रहते हैं।

अन्य खबरे