Breaking News

ओमीक्रॉन संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में 17 तक पहुंची

11 Dec, 2021 733

संवाददाता न/in24 न्यूज़.
जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के सात और मामले सामने आने के बाद  महाराष्ट्र में इससे संक्रमित हाने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। एक आधिकारिक सूत्र ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। ओमीक्रॉन से संक्रमित होने वाले इन सात लोगों में से चार पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र और तीन अन्य मुंबई के रहने वाले हैं। राज्य सरकार ने ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई कदम उठाए हैं और लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसी खतरे को देखते हुए 11 और 12 दिसंबर को धारा 144 लगाया गया है।

अन्य खबरे