Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कोरोना से 11 मरीजों की मौत, सामने आए 1,912 नए मामले

05 Apr, 2023 996

संवाददाता/in24 न्यूज़।
वैश्विक महामारी कोरोना (corona) संक्रमण ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 1,912 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 23 हजार से अधिक हो गई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 1,979 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 220 करोड़ 66 लाख 16 हजार 373 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों में वृद्धि के साथ इनकी संख्या बढ़कर 23,091 हो गई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,33,719 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 11 बढ़कर 5,30,916 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,508 बढ़कर 4,41,79,712 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 596 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, दिल्ली में 304, महाराष्ट्र में 260, हिमाचल प्रदेश में 114, उत्तर प्रदेश में 97, तमिलनाडु में 93, गोवा में 82, हरियाणा में 78, ओडिशा में 47, कर्नाटक में 39, उत्तराखंड में 38, छत्तीसगढ़ में 35, पश्चिम बंगाल में 30, पंजाब में 27, मध्य प्रदेश में 25, चंडीगढ़ में 22, केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 21, आन्ध्र प्रदेश में 11, गुजरात में छह, झारखंड में चार, बिहार और मणिपुर में दो-दो सक्रिय मामले बढ़े हैं और महाराष्ट्र में चार, जबकि छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान में एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना की रफ़्तार ने एकबार फिर से खौफ बढ़ाने का काम किया है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.