Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई ट्रैवल एडवाइजरी

30 Nov, 2021 1062

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

दक्षिण अफ्रीका (south africa) में मिले कोरोना वायरस (coronavirus) के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन’(Omicron) का पता चलने के बाद भारत सहित दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है. जिसके बाद एहतियात बरतते हुए भारत (india) ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. भारत सरकार ने देश में कोरोना के नए स्‍ट्रेन के प्रसार को रोकने के लिए इन कदमों की घोषणा की है.

भारत की तरफ से जारी नई ट्रैवल एडवाइजरी इस प्रकार है:

विदेश से भारत आने वाले हर यात्री को स्‍वघोषणा फॉर्म भरना होगा और निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी. यदि वे इन दो शर्तों में से किसी को भी पूरा नहीं करते हैं तो भारत में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.  

दक्षिण अफ्रीका जैसे 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले यात्रियों को भारत पहुंचने के बाद RT-PCR टेस्‍ट के लिए सैंपल देना होगा. पॉजिटिव पाए जाने वाले शख्स का क्‍वारंटाइन किया जाएगा और उसका सैंपल जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा.

जोखिम वाले देशों के जिन लोगों की  टेस्‍ट रिपोर्ट निगेटिव होगी, उन्‍होंने भी घर में सात दिनों तक क्‍वारंटाइन रहना होगा. आठवें दिन उनका फिर टेस्‍ट किया जाएगा.

अगर यात्री ऐसे देशों से आ रहे हैं, जिन्‍हें जोखिम  वाले देशों की श्रेणी में नहीं रखा गया है, तो उन्हें रैंडम सैंपलिंग से गुजरना  होगा. किसी का सैंपल पॉजिटिव आने की स्थिति में जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए भेजा जा जाएगा और उसे क्‍वारंटाइन किया जाएगा.

 ऐसे देशों से आने वाले लोगों, जो कि जोखिम वाले देशों की श्रेणी में नहीं हैं और जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, को भी कम से कम दो हफ्ते अपनी सावधानीपूर्वक निगरानी की सलाह दी गई है. 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.