Breaking News

24 घंटे में आई कोरोना के आंकड़े में कमी

28 May, 2021 761

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी में अब कमी के संकेत मिलने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,19,699 वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,57,20,660 हो गया है. भारत में कोरोना के 1,86,364 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,75,55,457 हो गई हैं. 3,660 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,18,895 है. 2,59,459 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,48,93,410 हुई. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 23,43,152 है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के 1.86 लाख नए मामलों के साथ, नए मामलों में गिरावट जारी है. देश में 44 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले सामने आए. पिछले 24 घंटे में 2,59,459 मरीज़ कोरोना वायरस से ठीक हुए. आईसीएमआर के मुताबिक देश में कल कोरोना वायरस के लिए 20,70,508 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,90,39,861 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस से हालात काफी तेजी से सुधर रहे हैं. दिल्ली में गुरुवार को 1072 नए कोविड 19 के मामले सामने आये. वहीं पिछले 24 घंटों में 3725 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए. इसका मतलब यह हुआ कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में तीन गुना ज्यादा लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 1072 नए कोविड 19 के मामले सामने आने के बाद अब तक कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 14,22,549 हो गई. वहीं, दिल्ली में रिकवरी रेट करीब तीन गुना तक बढ़ने के साथ पिछले 24 घंटे में 3725 लोग रिकवर होकर अपने घर वापस लौटे हैं. जिसके बाद राज्य में रिकवर लोगों की संख्या 13,82,359 हो गई है. बता दें कि लॉकडाउन में बहुत से लोग बेरोजगारी का सामना करने पर मजबूर हैं, इसलिए निकट भविष्य में उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में भी अवश्य सोचकर कुछ कदम उठाएगी.

अन्य खबरे