Breaking News

बच्चन परिवार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

02 Apr, 2021 1021

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

पूरे देश में कोविड का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने एक दिन पहले कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है. ये जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी. उन्होंने ये भी बताया कि अभिषेक बच्चन को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा लिया है. अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैन्स को इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने कोविड वैक्सीन लगवा ली है। अपने ट्वीट के साथ ही अमिताभ ने अपने ब्लॉग में भी इसका जिक्र किया है। अमिताभ ने अपने फैन्स को ये भी बताया है कि अभिषेक बच्चन को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा लिया है।अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लगवा लिया, मैंने आज दोपहर कोरोना वैक्सीन लगवा ली है, सब ठीक है।' अपने ट्वीट के साथ ही अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है। वहीं अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा,डन.वैक्सीन लगवा चुका हूं.सब ठीक हैं। अपना, परिवार और स्टाफ का कल कोविड टेस्ट करवाया था।

अन्य खबरे