Breaking News

आगरा में कुतिया की ह्त्या में 13 लोगों के खिलाफ एफआरआई

02 Dec, 2019 4130

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कुत्ते की वफादारी के किस्से दुनिया भर में की जाती है. मगर आगरा में एक पालतू गर्भवती कुतिया को जिस बेरहमी से मारा गया है वह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. गौरतलब है कि पुलिस ने 3 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल्स फॉर एनीमल्स के दखल के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की. मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है. यहां नगला बेर में एक पालतू कुतिया को क्रूरता से मार डाला गया. भीम नगर के रहने वाले करतार सिंह ने बताया, मैं 3 साल पहले एक कुत्ता और कुतिया घर लेकर आया था. कुतिया का नाम प्यार से ट्विंकल रखा था. वो गर्भवती थी. बीते 27 नवंबर को ट्विंकल नगला बेर के पास नाले में मृत मिली. उसके सिर में मारा गया था. दोनो आख फोड़ी गई थी. आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि टाइगर, उमेश, सीपू सहित 13 लोग ट्विंकल को अपने साथ ले गए थे.  करतार सिंह ने कहा, घटना के बाद मैं पुलिस के पास गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. बल्कि पुलिसकर्मियों ने कहा, हम कैसे मानें कि कुतिया तुम्हारी थी. सुबूत लेकर आओ. कोई पहचान पत्र दिखाओ. घर के राशन कार्ड में नाम लिखा है या नहीं. थाने से वापस लौटाने के बाद मैंने पीएफए संस्था की अध्यक्ष सांसद मेनका गांधी के पीआरओ को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद संस्था द्वारा दबाव बनाने पर पुलिस हरकत में आई, केस दर्ज किया गया.    

अन्य खबरे