Breaking News

700 के पार पहुंचा ओमीक्रॉन का आंकड़ा

29 Dec, 2021 862

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत में भी कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन तेजी से अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों ने केंद्र से लेकर राज्य सरकारों की चिंता को बढ़ा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में ओमिक्रॉन के मामले बुधवार को 653 से बढ़कर 781 हो गए। दिल्ली में ये मामला 238 पहुंच गया है, जबकि दिल्ली सरकार ने नए प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। वहीं महाराष्ट्र  में कुल मामले 167 तक हो गए हैं, जबकि अकेले मुंबई में कुल मामले 55 हैं। साथ ही गुजरात में कुल मामले 73 और केरल में 65 तक संख्या पहुंच गई है। इसका सबसे बड़ा असर आने वाले नए साल के स्वागत पर पड़ा है। 

अन्य खबरे