Breaking News

अंबानी परिवार को एकबार फिर मिली धमकी

15 Aug, 2022 630

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अंबानी परिवार को एकबार फिर से धमकी मिली है. इस बार धमकी देनेवाले ने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर कॉल किया है. कॉलर ने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके परिवार को धमकी दी जिसके बाद अस्पताल के लोगों ने इस बात की शिकायत डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में की. सूत्रों ने बताया कि कुल मिलाकर आठ धमकी भरे कॉल किये गए जिसे अब पुलिस वेरिफ़ाई करने में लगी हुई है. बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने धमकी दी है कि वह तीन घंटे में अंबानी परिवार को खत्म कर देंगे.  बता दें कि एंटीलिया कांड के बाद यह दूसरी बार धमकी का मामला सामने आया है. 

अन्य खबरे