PM MODI ने सिवान में भरी हुंकार ! कहा- पंजा-लालटेन के साये से निकलता बिहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार बिहार के सिवान में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की जल, बिजली और रेल क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.इस दौरान उन्होंने सीवान के जसौली में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कई बार जंगलराज शब्द का प्रयोग और कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने नौजवानों को जंगलराज की याद दिलाई। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के अपमान के मुद्दे को भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि राजद वालों ने बाबा साहेब का अपमान किया है और माफी भी नहीं मांग रहे हैं। राजद और कांग्रेस वाले खुद को बाबा साहब से बड़ा दिखाना चाहते हैं इसलिए उनकी तस्वीर को पैरे के सामने रखने हैं। लेकिन, मोदी बाबा साहब को दिल में रखता है। बिहारवासी बाबा साहब के इस अपमान को नहीं भूलेगा।
साथ ही बिहार में लालू यादव के राज को पीएम मोदी ने जंगल राज करार देते हुए आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया कर दिया. आज के युवा सिर्फ कहानियों में ही 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सुनते हैं. ‘पंजा’ और ‘लालटेन’ ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था. लेकिन बिहार के लोग मुश्किल हालात में भी कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते.प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई और ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गयी एनडीए सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में इन चुनौतियों को पार करते हुए बिहार को विकास की पटरी पर लाया है. प्रधानमंत्री ने चेताया कि आज जब बिहार तेज गति से आगे बढ़ रहा है, तब जंगलराज लाने वाले फिर से मौके की तलाश कर रहे हैं. वे फिर अपने पुराने कारनामों को दोहराने की फिराक में हैं. जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा और विकास की इस यात्रा को रुकने नहीं देना है.