Breaking News

अपने यूजर्स को व्हाट्सएप ने दी नई सुविधा

23 Feb, 2023 628

संवाददाता/in24 न्यूज़.
व्हाट्सएप (Whatsapp) यूजर्स के लिए खबर है कि व्हाट्सएप ने पिक्चर इन पिक्चरमोड (picturemode) का नया फीचर ऐड किया है। ये फीचर फिलहाल सिर्फ आईफोन यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फीचर यूजर्स को कोई ऐप ब्राउज करते समय या अपने आईफोन पर अन्य सर्विस को यूज करते हुए वीडियो कॉल को जारी रखने की परमिशन देता है। पहले यदि कोई व्हाट्सएप यूजर वीडियो कॉल के दौरान अन्य ऐप का उपयोग करना चाहता था, तो उसे कॉल से बाहर निकलना पड़ता था। आम मोबाइल फोन उपभक्ताओं के लिए यह सुविधा कब उपलब्ध होगी, इस बारे में व्हाट्सएप ने कुछ नहीं बताया है। 

अन्य खबरे