Breaking News

अब फेसबुक पर बनाइए डेढ़ मिनट की रील

05 Mar, 2023 707

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल नेटवर्किंग के ज़माने में अब फेसबुक (facebook) यूजर्स डेढ़ मिनट यानी 90 सेकेंड की रील बना सकेंगे। यह लिमिट पहले 60 सेकेंड की थी। इसके अलावा यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह अपनी मेमोरीज की आसानी से रेडीमेड रील बना सकते हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (META) ने फेसबुक पर मेटा फॉर क्रिएटर्स अकाउंट से ये अनाउंसमेंट किया। मेटा ने कहा कि कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जो आपने फेसबुक रील्स के लिए घोषित नए फीचर्स को देखा होगा वह मेटा के चल रहे निवेश में शामिल है। इस निवेश का उद्देश्य रील्स बनाने वाले क्रिएटर्स की रचनात्मकता, ऑडिएंस और करियर को विकसित करने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाने में मदद करना है। सोशल मीडिया कंपनी के लिए रील्स सबसे तेजी से बढ़ने वाला फार्मैट फॉर्मेट है, क्योंकि पिछले छह महीनों में रील्स के reshare फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोगुने से अधिक हो गए हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील प्ले भी पिछले साल की तुलना में दोगुने से अधिक हो गए हैं। बता दें कि आजकल आम आदमी के अलावा सेलिब्रिटी भी रील बनाने में माहिर हैं।

अन्य खबरे