Breaking News

अब Train में मिलेगा ताज़ा और गरमागरम खाना

28 Nov, 2021 1619
संवाददाता/in24 न्यूज़.
रेल यात्रा (Train Journey) के  दौरान ताज़ा और गर्म खाना मिले तो सफर में आनंद आता है। लम्बे समय बाद एक खुशखबरी है कि ट्रेन (Train) में यात्रा करने वाले यात्रियों को आज से पका हुआ गर्मा-गर्म खाना फिर से मिल सकेगा। अब उन्हें पैक्ड फुड की जगह किचेन में पकाया हुआ ताजा खाना परोसा जाएगा। एसी फर्स्ट के यात्रियों को तवे वाली गर्मा-गर्म रोटी भी दी जाएगी। कोविड की वजह से ट्रेनों में मिलने वाले खाना को बंद कर दिया गया था जिसें रविवार से फिर से शुरू किया जा रहा है। एक जनवरी से सभी दिशाओं में चलने वाली ट्रेन में इस तरह की सुविधा रेलवे शुरू करेगा। रविवार से लंबी दूरी की ट्रेनों में ताजा खाना देने का सिलसिला रेलवे शुरू करने जा रहा है। रविवार को प्रीमियम ट्रेनों में शुमार भोपाल शताब्दी, लखनऊ शताब्दी, कालका शताब्दी और श्रीमाता वैष्णव देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में आईआरसीटीसी यात्रियों को उनके सीट पर खाना परोसेगा। इसके अलावा जयपुर डबल डेकर, संगमित्र, अर्चना एक्सप्रेस, धनबाद-आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेन में खाने की आपूर्ति की जाएगी। इसकी गाइड लाइन जारी कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 7 दिसंबर तक 50 से अधिक ट्रेनों के यात्रियों को ताजा खाना मिलने लगेगा। इनमें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, मेल व एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। इसके लिए यात्रियों से ट्रेन में ही खाने का चार्ज पुराने रेट के अनुसार ही लिया जाएगा। सामिष और निरामिष (nonveg - veg) दोनों तरह के भोजन ज्यादातर ट्रेनों में उपलब्ध होंगे। साथ ही नाश्ते के वक्त नाश्ता औरचाय-कॉफी की सुविधा मिलेगी। रात में और दोपहर में यात्रियों को पूरा खाना दिया जाएगा। तो यदि आप रेल यात्रा करनेवाले हैं तो आप भोजन (Foods) को लेकर निश्चिन्त रह सकते हैं।

अन्य खबरे