Breaking News

आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को किया गिरफतार  

28 Feb, 2018 1450
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया घोटाला केस में सीबीआई ने गिरफतार कर लिया है। कार्ति को बुधवार की सुबह सीबीआई ने चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया और फिर जेट फ्लाइट से दिल्ली ले गई उसके बाद उन्हें सीबीआई हेडक्वार्टर ले जाया गया और 15 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया .   कार्ति को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया फिर मामले की सुनवाई हुई। सीबीआई उन्हें कस्टडी में लेने की मांग की. सीबीआई की विशेष अदालत के जज सुमित आनंद ने इस मामले की सुनवाई की. कार्ति चिदंबरम की ओर से कांग्रेसी नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपना पक्ष रखा। सीबीआई ने कार्ति की कस्टडी के लिए कोर्ट को तर्क दिया कि किस तरह से विदेशी फंड हासिल करने के लिए कार्ति ने इंद्राणी मुखर्जी और उनके पति पीटर मुखर्जी की कंपनी आईएनएक्स मीडिया की मदद की थी। सीबीआई का कहना है कि एफआईपीबी ने 2007 में आईएनएक्स के 305 करोड़ रुपये का विदेशी फंड लेने पर रोक लगा दी थी और केवल 5 करोड़ रुपये हासिल करने की ही इजाजत मिली थी।  ऐसे में इंद्राणी और उनके पति ने कार्ति की कंपनी चेस मैनेजमेंट सर्विस की मदद ली थी। इस काम के लिए कार्ति की कंपनी को 10 लाख रुपये दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक कार्ति को बुधवार सुबह आठ बजे जब गिरफ्तार किया गया जब वे लंदन से भारत लौट रहे थे, सीबीआई ने चेन्नई एयरपोर्ट पर आते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
 

अन्य खबरे