Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

जातीय हिंसा की आग में जलता महाराष्ट्र 

02 Jan, 2018 1546

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

पुणे में दो समुदाय के बीच जातीय हिंसा की आग पूरे महाराष्ट्र में फ़ैल गई है जिससे पूरा राज्य झुलस रहा है। मंगलवार को मुंबई के अलावा पुणे के हड़पसर व फुरसुंगी इलाके में पथराव देखा गया। इसके अलावा औरंगाबाद और अहमदनगर के लिए बस सेवा निरस्त कर दी गई।

आपको बता दें कि नए साल के मौके पर पुणे के कोरेगांव भीमागांव में शौर्य दिवस मनाया गया, जिसके बाद से दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी जिससे एक शख्स की मौत भी हो गई। शाम करीब साढ़े चार बजे पुणे से अहमदनगर के बीच सभी बस सेवाएं बहाल हो गईं।

इसके बाद राजनीतिक गहमागहमी काफी तेज़ हो गयी. एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है और इसकी न्यायिक जांच की जाएगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है साथ ही जनता से अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न देने की अपील की।

आपको बता दें कि मुंबई में कुर्ला, मुलुंड, चेंबूर और ठाणे में सरकारी बसों पर पथराव करने की खबर आई, साथ ही कई इलाकों में रास्ता रोको की घटना भी सामने आई है। बहरहाल इस गहमागहमी के बीच जातीय हिंसा की राजनीति अपने चरम पर है. 

 
 
 
 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.