Breaking News

एसबीआई खाताधारकों के लिए नई सुविधा

30 Oct, 2018 1443
संवाददाता/ in24 न्यूज़
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने  ग्राहकों के लिए नियमों में बदलाव कर नई-नई सुविधाएं लाने की कोशिश करती रही है। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने प्रवासी भारतीय ( एनआरआई) ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। एनआरआई ग्राहक अपने खाते की जानकारी विदेश में बैठे-बैठे देख सकते हैं। वे विदेश में बैठे-बैठे मिस्ड कॉल देकर अपने खाते का बेलेंस जान सकते हैं। और इसके साथ ही आखिरी के पांच लेनदेन की जानकारी निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं एक एसएमएस से अपना डेबिट कार्ड भी ब्लॉक या चालू करवा सकते हैं। इन सारी सुविधाओं को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने निशुल्क रखा है।

अन्य खबरे