Breaking News

ऑल टाइम हाई पोजीशन पर पहुंचा शेयर बाज़ार

28 Nov, 2022 821

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) के लिए ऐतिहासिक दिन है। सेंसेक्स, निफ्टी (Sensex, Nifty) आज अपने ऑल टाइम हाई पोजीशन पर पहुंच गया। बीएसई (BSE) के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। सुबह सुस्त शुरुआत के बाद बाजार ने रफ्तार पकड़ी और सेंसेक्स पहली बार 62600 के स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स दोपहर 2.30 बजे के करीब 300 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 62610 के आसपास पर ट्रेड कर रहा है। बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स आज 278 अंक टूटकर 62016 के स्तर पर खुला। उधर, निफ्टी ने भी 82 अंकों का गोता लगाकर 18,431 पर ट्रेडिंग की शुरुआत की थी। हालांकि, वैश्विक मार्केट के दबाव से उभरने के बाद निवेशकों ने खरीदारी शुरू कर दी और सुबह साढ़े नौ बजे तक सेंसेक्स 45 अंकों की बढ़त के साथ 62338 पर पहुंच गया। निफ्टी भी इस दौरान 12 अंक उछलकर 18524 के स्तर पर आ गया था। ऐसे में निवेशकों में भारी उत्साह का माहौल है।

अन्य खबरे