Breaking News

खतरे के लाल निशान में खुला शेयर बाज़ार

16 Apr, 2020 970

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर कोरोना ने अपना असर डाला है. शेयर बाज़ार की हालत भी डांवाडोल जैसी हो गई है. सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। लॉकडाउन 2.0 के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 305.55 अंक और 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 30,074.26 के स्‍तर पर तथा नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 94.25 अंक और 1.06 फीसदी लुढ़कर 8,831.05 पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 30,379.81 के स्‍तर पर और निफ्टी 8,925.30 के स्‍तर पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार समेत दुनियाभर के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

अन्य खबरे