Breaking News

खराब मौसम में अहमदाबाद के बदले लाहौर पहुंची फ्लाइट

11 Jun, 2023 940

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की अमृतसर से अहमदाबाद (Ahmedabad जाने वाली उड़ान खराब मौसम के कारण लाहौर के पास पाकिस्तान (Pakistan) में भटक गई और लगभग आठ बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस जाने से पहले गुजरांवाला तक पहुंच गई। फ्लाइट रडार के मुताबिक भारतीय विमान ने शनिवार को लाहौर के उत्तर में लगभग 7:30 बजे प्रवेश किया और रात 8:01 बजे भारत लौट आया। पाक नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह नई बात नहीं है क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी अनुमति है। इस बीच, सीएए द्वारा जारी अलर्ट के चलते हवाईअड्डों पर खराब मौसम की वजह से कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया और देरी की गई। सीएए के प्रवक्ता ने कहा कि उसने लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी रात साढ़े 11 बजे तक बढ़ा दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विजिविलिटी 5,000 मीटर थी।

अन्य खबरे