Breaking News

खेल-खेल में बच्चा निगल गया बटन, डॉक्टरों ने निकाला बाहर 

01 Jan, 2018 1424

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

बच्चे अक्सर शरारत करते हैं और यही शरारत कई बार हादसे का सबब भी बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ 9 वर्षीय बच्चे अश्विन के साथ जिसने खेल-खेल में लोहे का बटन निगल लिया और जब उसकी परेशानी बहुत ज़्यादा बढ़ गई तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. 
 
डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद अश्विन के गले से लेजर सर्जरी की मदद से बटन को बाहर निकाला। खबरों के अनुसार अश्विन के पिता अनिल देशमुख रेलवे में कार्यरत हैं। बीते कुछ दिन से अश्विन को खाना खाने में दिक्क्त हो रही थी। इसके बाद उसके पिता ने तुरंत उसे मुंबई सेंट्रल के जगजीवन राम अस्पताल में दिखाया।
 
मामले की गंभीरता देखते हुए अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने की हिदायत दी क्योंकि बटन अश्विन के खाने की नली में अटका था। हालांकि काफी मशक्कत के बाद डॉक्टरों को सफलता मिल ही गई। 
 
 

अन्य खबरे