गो फर्स्ट ने नौ मई तक के लिए अपनी उड़ानों को किया रद्द
संवाददाता/in24 न्यूज़.
विवादों में घिरने के बाद गो-फर्स्ट ( Go First) एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इंजन सप्लायर कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी (Pratt & Whitney) की तरफ से इंजनों की आपूर्ति न हो पाने के चलते एयरलाइन ने अब अपनी उड़ानों को नौ मई तक के लिए रद्द कर दिया है। पहले कंपनी ने फ्लाइट्स को तीन दिन के लिए ही रोका था। हालांकि वित्तीय संकट न सुलझने की वजह से गो फर्स्ट की मुसीबतें बढ़ गई हैं। बता दें कि कंपनी ने दिवालिया कार्रवाई के तहत सरकार से संकट से निकालने की भी मांग रख दी है। ऐसे में यात्रियों ने अपने टिकट रिफंड की मांग का मुद्दा उठाया है। अब विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। डीजीसीए ने कहा है कि गो फर्स्ट यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दे। वहीं दूसरी तरफ Go First को दिल्ली नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने भी बड़ा झटका दिया है। NCLT ने एयरलाइन की अंतरिम मोरेटोरियम की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। न्यायमूर्ति रामलिंगम सुधाकर और एलएन गुप्ता की पीठ ने कहा कि IBC के तहत केवल पूर्ण स्थगन का प्रावधान है। मतलब यह हुआ कि एयरलाइन को बकाया भुगतान करने के लिए कुछ महीनों की रोक नहीं मिलेगी। बता दें कि Go Firstको लोन देने वाले बैंकों पफर भी भारी आर्थिक संकट के बदल मंडराने लगे हैं।