Breaking News

राहुल के इस्तीफ़े से असमंजस में कांग्रेस

09 Jul, 2019 1074
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देकर राहुल गांधी ने पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. कांग्रेस के अनुभवी नेता जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को इस्तीफा देने से पहले अगले अध्यक्ष के चयन को लेकर कोई व्यवस्था बनानी चाहिए थी. गौरतलब है कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही कवायदों और अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि गांधी को पद छोड़ने से पहले नए अध्यक्ष को लेकर कोई व्यवस्था बनानी चाहिए थी. द्विवेदी ने संवाददाताओं से बातचीत में यह सवाल भी किया कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर जो ‘बैठकें’ चल रही हैं, उनके लिए किसने अधिकृत किया है? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने एक बयान में यह भी कहा कि 25 मई को गांधी के इस्तीफे की पेशकश करने के बाद पार्टी में जो असमंजस की स्थिति पैदा हुई उससे वह परेशान हैं. उन्होंने कहा कि मेरा आग्रह है कि बिना देर किए कार्य समिति की बैठक बुलाई जाए और आवश्यक निर्णय किए जाएं. हो सके तो यह बैठक मनमोहन सिंह की अगुवाई में हो. इन निर्णयों में नए अध्यक्ष के चुने जाने तक अस्थायी अध्यक्ष के चयन का निर्णय भी शामिल होगा.’

अन्य खबरे