Breaking News

टोयोटा की इलेक्ट्रिक गाड़ी वेलफायर ख़ुद से होगी चार्ज

28 Feb, 2020 1014

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज के दौर में कई ऐसी गाड़ियां आ रही हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल होता है, ऐसे में टोयोटा की एक ऐसी इलेक्ट्रिक गाडी आई है जो ख़ुद चार्ज हो जाती है. बता दें कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपने हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन ‘वेलफायर’ को बुधवार को भारतीय बाजार में पेश किया. कंपनी की यह लग्जरी कार खुद चार्ज होती है. यह कार ईंधन खपत के साथ ही कार्बन उत्सर्जन भी कम करती है. इसमें ढाई लीटर के चार सिलेंडर वाला गैसोलिन हाइब्रिड इंजन है जो 115 एचपी की क्षमता प्रदान करता है. कंपनी ने कहा कि वेलफायर इंजन में दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक हाइब्रिड बैटरी भी है जो उत्सर्जन को कम करती है. कंपनी के एसवीपी नवीन सोनी के अनुसार नई वेलफायर की देशभर के शोरूम में कीमत 79.5 लाख रुपए है.

अन्य खबरे