Breaking News

धनतेरस पर भारतीय स्टेट बैंक का शानदार ऑफर

22 Oct, 2019 1081
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
धनतेरस पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए भारतीय स्टेट बैंक शानदार ऑफर लाया है. इस ऑफर के तहत आपको सोने की खरीद पर 32 फीसदी तक की छूट मिल सकती है. भारतीय स्टेट बैंक  के इस फेस्टिव ऑफर के तहत 30 अक्टूबर तक सोने की खरीद पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं. एसबीआई की योनो सेवा के जरिए सोने की खरीद पर आपको छूट का फायदा मिलेगा।एसबीआई की योनो सेवा के जरिए सोने की खरीद करने पर बैंक अलग - अलग बैंड्स पर अलग- अलग ऑफर दे रहा है. तनिष्क से सोने की खरीद पर आपको 1500 रुपये तक की छूट मिल सकेगी वहीं कंडेरे या कल्याण ज्वैलर्स से सोना खरीद कर एसबीआई योनो के जरिए भुगतान करने पर आपको 20 फीसदी तक की छूट मिल जाएगी. वहीं अगर आप पीसीजे ज्वैलर्स के यहां से सोना खरीदते हैं तो आपको 32 फीसदी तक की छूट मिल सकती है.

अन्य खबरे