Breaking News

बीमार मां को प्राइवेट हॉस्पिटल छोड़कर बेटा फरार

26 May, 2017 1766
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़,  मुंबई

मुंबई : अपनी बीमार मां को ईलाज के लिए उसके बेटे ने अस्पताल में दाखिल तो करवा दिया पर बिल चुकाने की बारी आई तो वह भाग निकला। गौरतलब है कि वर्षीय गीता कपूर कई दिनों से अपने बेटे का इंतज़ार कर रही है कि उसका बेटा आएगा और उसे घर ले जाएगा। मगर मां का इंतज़ार ख़त्म नहीं हो पाया है.  बीते 21 अप्रैल को गीता की तबियत बिगड़ गई थी. बीमार मां की हालत देख बेटे ने एम्बुलेंस बुलाया और उन्हें गोरेगांव के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवा दिया। उस समय गीता बेहोशी की हालत में थीं. बेटा ईलाज के लिए वहां से एटीएम गया पर आजतक अपनी मां के पास नहीं लौटा। ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से जब बेहोश गीता को तब उन्हें पता चला कि उनके जिगर का टुकड़ा अबतक उनसे मिलने नहीं आया है. तब से लगातार मान अपने बेटे के इंतज़ार में प्राइवेट हॉस्पिटल में पड़ी हुई हैं. वहीँ एसआरवी हॉस्पिटल प्रशासन भी दुविधा में है कि आखिर गीता के इलाज के डेढ़ लाख बिल भरकर कौन ले जाएगा!

अन्य खबरे