Breaking News

महाराष्ट्र-हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी सरकार के आसार -एग्जिट पोल

22 Oct, 2019 1013
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
 21 ऑक्टूबर को हुए दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही 24 ऑक्टूबर के आएंगे लेकिन सभी एग्जिट पोल में यह साफ हो गया है कि हरियाणा में बीजेपी और महाराष्‍ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन फिर से सरकार बनाने जा रही है.हरियाणा में 60 से ज्‍यादा सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं, जबकि महाराष्‍ट्र में शिवसेना के साथ बीजेपी 211 से ज्‍यादा सीटों पर कब्‍जा जमा सकती है अलग-अलग न्यूज चैनलों की तरफ से जारी किए एग्जिट पोल केअनुसार हरियाणा और महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है. महाराष्ट्र की बात करें तो बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 211 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, हरियाणा में बीजेपी को 64 सीटों के साथ फिर से सरकार बनाती नजर आ रही है.साथ ही कांग्रेस की बात करें तो महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 64 सीटें मिलती दिख रहीं हैं वहीं, हरियाणा में कांग्रेस को केवल 14 सीटों से संतोष करना पड़ा सकता है बता दें कि लगभग सभी एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र में बीजेपी -शिवसेना स्पष्ट बहुमत हासिल करती हुई नजर आ रही हैं.. 

अन्य खबरे