Breaking News

नवी मुंबई एयरपोर्ट निर्माणकार्य में 6 इंजीनियर घायल

07 Jan, 2018 1521

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  

नवी मुंबई एयरपोर्ट निर्माण कार्य के दौरान 6 इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि हादसा बीते शनिवार रात का है। फिलहाल घायलों को बेलापुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां तीन इंजीनियरों को उपचार के बाद छोड़ दिया तो वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार हादसा शनिवार सुबह का है जब नवी मुंबई स्थित उलवे पहाड़ी को समतल करने काम जारी था, तभी अचानक एक धमाके से पत्थर के टुकड़े 300 मीटर दूर खड़े इंजीनियरों पर आ गिरे, जिससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मसले पर सिडको प्रवक्ता मोहन निनावे बताया कि घटना सुबह 11 बजे की है।

उलवे की पहाड़ी को समतल करने का काम जारी था और इस दौरान एक विस्फोट से कुछ पत्थर वहां मौजूद 6 इंजिनियरों पर आ गिरे। इससे इंजिनियर जख्मी हो गए। जीवीके प्रवक्ता के अनुसार, घायलों में 3 इंजिनियर जीवीके के हैं, जिन्हे चोटें आईं हैं। फिलहाल इलाज के लिए उन्हें सघन निगरानी में रखा गया है।

 
 
 
 
 

अन्य खबरे