Breaking News

नहीं रहे उद्योगपति ब्रजमोहन खेतान

02 Jun, 2019 1372

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
उद्योग जगत में खेतान का अपना नाम और स्थान रहा है. मगर एक बुरी ख़बर है कि देश के जाने-माने उद्योगपति ब्रज मोहन खेतान का शनिवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। खेतान 1990 में यूनियन कार्बाइड के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करके सुर्खियों में आए थे। खेतान विलियमसन मैगर समूह के मुखिया थे। समूह का बैटरी , चाय से लेकर इंजीनियरिंग सेवाओं तक का कारोबार है। हाल ही में, वृद्धावस्था का हवाला देते हुए खेतान ने समूह की दो प्रमुख कंपनियों एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और मैकलॉड रसेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि ,वह समूह की दोनों कंपनियों के मानद चेयरमैन थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विभिन्न उद्योग संगठनों ने खेतान के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।     

अन्य खबरे