Breaking News

राजस्थान सड़क हादसे में तीन की मौत

23 Jul, 2021 1141

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे की खबर राजस्थान से आई है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। यह दुर्घटना श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में कैंचियां-बींझबायला संपर्क मार्ग पर कल देर हुई।  बता दें कि रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार के टकराने से कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह जटसिख (19) मांगीलाल (25), और मनप्रीत सिंह (25) कल रात चक 48-एलएनपी में एक शादी समारोह में शामिल होकर बींझबायला होते हुए कैंचियां की तरफ जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे रास्ते में हरखेवाला तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक प्रदीप सिंह के भाई हरदीप सिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। मनप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह जीजा-साला थे। मांगीलाल इनका दोस्त था। इस हादसे के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

अन्य खबरे