Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

बिग बॉस 13 में अनूप जलोटा की जगह नजर आएंगे अबू मालिक

29 Sep, 2019 1162
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
बिग बॉस 13 का शानदार आगाज होने वाला है। ऐसे में शो की शुरुआत के साथ ही एक के बाद एक अब कई चेहरे आपके सामने आएंगे।छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार है.  लेकिन चेहरों के खुलासे के पहले ही कई नाम सामने आ रहे हैं। इन नामों में एक नाम है- अबु मलिक। बता दें कि अबु मलिक म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के भाई हैं। हालांकि अमर उजाला किसी भी नाम की पुष्टि नहीं करता है। अबु मलिक न सिर्फ भाई अनु मलिक की तरह दिखते हैं। बल्कि उनके ही तरह म्यूजिक कंपोजर और राइट हैं। इसके साथ ही अबु की एक कंपनी भी है जिसकी मदद से वो देश में ही लाइव शोज ऑर्गेनाइज करवाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अबु मलिक अब तक करीब हर बड़े सुपरस्टार, सिंगर और लाइव परफॉर्मर के साथ काम कर चुके हैं। अबु ने करीब पूरी दुनिया में दस हजार से भी अधिक शोज किए हैं। म्यूजिक कंपोजिंग के साथ ही अबु ने एक किताब भी लिखी है- रेन्टिंग्स ऑफ द मैड मैन। इस बुक का विमोचन अनु मलिक ने ही किया था। अबु की इस बुक लॉन्चिंग के दौरान सोशल मीडिया पर उन्होंने कई वीडियोज शेयर किए थे। इन वीडियोज में मलाइका अरोड़ा, अभिजीत सावंत, नेहा धूपिया, अरमान मलिक, अरबाज खान और रवीना टंडन जैसे कई सेलेब्स का नाम शामिल था। सोशल मीडिया पर अबु अपने सिंगिंग के कई वीडियोज अपलोड करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अबु ने दिसंबर 2018 में शेयर किया था। ये वीडियो सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म के गाने का था।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.