Breaking News

प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगी सस्ती कीमत पर बिजली

28 Jan, 2020 961

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज अनेक सुविधाएं प्रीपेड में उपलब्ध हैं. बिजली के प्रीपेड ग्राहकों के लिए सरकार की तरफ से खुशखबरी है. बिजली मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वो अपने अपने बिजली नियामकों से प्रीपेड बिजली ग्राहकों के लिए कीमत कम करने के लिए कहें. मंत्रालय ने कहा कि प्रीपेड मीटर से बिजली देने वाली कंपनियों को मीटर रीडिंग, बिल, और कलेक्शन जैसे खर्च नहीं करने होंगे. दरअसल प्रीपेड मीटर साधारण मीटर से थोड़ा अलग होता है. इसके लिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने से बजाय मोबाइल के तर्ज पर रिचार्ज कराना होगा. उपभोक्ता जितने का रिचार्ज कराएंगे वो उतनी ही बिजली का इस्तेमाल कर पाएंगे. पैसे खत्म होते ही आपकी बिजली कट जाएगी. हालांकि बिजली कट होने से पहले पैसे खत्म होनी की जानकारी का एक अलर्ट मैसेज उपभोक्ता के मोबाइल पर आएगा. मैसेज के जरीए मीटर से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी. इसी के साथ मंत्रालय की तरह से ये भी कहा गया हगै कि प्रीपेड मीटर से बिजली देने वाली कंपनियों को मीटर रीडिंग, बिल और संग्रह जैसे संबंधित खर्चो में कमी होने की मदद मिलेगी. इसी के चलते बिजली दरों में कमी आनी चाहिए.

अन्य खबरे