Breaking News

चिन्मयानंद आख़िर गिरफ़्तार हो ही गए

20 Sep, 2019 1023

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भाजपा के सांसद और मंत्री रह चुके चिन्मयानंद पे जिस तरह गंभीर आरोप लगा और वे लगातार गिरफ़्तारी से बचते रहे, अब उसका अंत हो गया है. यानि  चिन्मयानंद आख़िर गिरफ़्तार हो ही गए  गौरतलब है कि यौन शोषण मामले में भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शाहजहांपुर स्थित उनके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार उनको चौक कोतवाली लाया गया है. यहां चर्चा कर दें कि एक लॉ की छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया है. इस मामले में गुरुवार को एक एसआइटी गठित की गयी थी जिसने आज सुबह स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए स्वामी चिन्मयानंद को अस्पताल ले जाया गया था. उल्लेखनीय है कि चिन्मयानंद की गिरफ्तारी न होने से हताश छात्रा ने आत्मत्या की धमकी दी थी. इससे पहले चिन्मयानंद को डॉक्टरों ने गुरुवार को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया लेकिन वह अपना इलाज आयुर्वेद से कराने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज से आश्रम लौट गये थे. चिन्मयानंद को स्वास्थ्य खराब होने के कारण शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें डॉक्टरों ने केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया. परंतु चिन्मयानंद अपना इलाज आयुर्वेद से कराने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज से अपने आश्रम लौट आये.

अन्य खबरे