Breaking News

फिर रुपया हुआ 20 पैसे कमज़ोर

24 Jan, 2023 552

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
रुपया (Rupee) एकबार फिर कमज़ोर हुआ है। वैश्विक स्तर पर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी और बैंकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की मांग करने के कारण बने दबाव से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 81.37 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले दिवस रुपया 81.17 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।रुपया आज 24 पैसे की मजबूती के साथ 80.93 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान यह 81.48 रुपये प्रति डॉलर तक टूटा और अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 20 पैसे फिसलकर 81.37 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। बता दें कि रुपया का कमज़ोर होना जारी है।

अन्य खबरे