Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अभिनेता गुफी पेंटल की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

03 Jun, 2023 1910

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अभिनेता गूफी पेंटल (Gufi Paintal) के बीमार होने की खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा की धारावाहिक महाभारत (Mahabharata) के शकुनि मामा (Shakuni Mama) की भूमिका निभाने वाले गुफी पेंटल की हालत नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। गुफी के कॉमेडियन भाई ने सभी से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की है। गुफी को दिल और किडनी से संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 78 साल के हैं। गुफी अंधेरी वेस्ट के एक अस्पताल में भर्ती हैं। गुफी की तबीयत को लेकर उनके फैंस चिंतित हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि गुफी पेंटल ने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, असरानी और अन्य सह-कलाकार थे। वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जबकि उन्हें आज तक ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाने के लिए याद किया जाता है। फिलहाल उन्हें दुआ की ज़रूरत है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.