Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

फ्लाइट में महिला की मौत से मचा हड़कंप

26 Dec, 2023 793

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
स्पाइसजेट की फ्लाइट में दरभंगा से मुंबई जा रही एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की शाम में वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी। विमान जब हवा में ही था, तब अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आपात मेडिकल लैंडिंग कराई गई। विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही मेडिकल टीम ने एंबुलेंस से महिला को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का विमान (SG116) मुंबई जा रहा था। विमान जब हवा में ही था तभी बिहार की रहने वालीं 85 वर्षीय महिला कलावती देवी की तबीयत खराब होने लगी। चालक दल ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी का हवाला दिया। एटीसी से अनुमति मिलने पर विमान को डायवर्ट कर शाम छह बजे वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। यात्री को इलाज के लिए मेडिकल टीम को सौंपने के बाद विमान देर शाम सात बजकर 25 मिनट पर वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ा। स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी। बता दें कि आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.