Breaking News

बोईंग को रखना अब खतरे से ख़ाली नहीं

13 Mar, 2019 1249
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

बोईंग को रखना अब खतरे से ख़ाली नहीं है, क्योंकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने चिंता पैदा कर दी है. गौरतलब है कि सरकार द्वारा इथियोपियाई एयरलाइंस दुर्घटना के बाद बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के बाद एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट की शेयर की कीमत आज शुरुआती कारोबार में गिर गई. इस दुर्घटना में जिसमें 157 लोग मारे गए थे. वर्तमान में स्पाइसजेट के बेड़े में 12 बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हैं. स्पाइसजेट का शेयर 6.09% की गिरावट के साथ 74 के स्तर पर खुले. पिछले एक साल के दौरान स्पाइसजेट की शेयर की कीमत 45.01% और इस साल की शुरुआत के बाद से 16.26% गिरी है. मैक्स 8 इथियोपिया दुर्घटना के बाद 40 से अधिक देशों द्वारा बढ़ते वैश्विक प्रतिबंध के केंद्र में है. जानकारों का मानना है कि अगर सरकार इस प्रतिबंध को लम्बे समय के लिए लागू करती है तो अजय सिंह की स्पाइस जेट को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

अन्य खबरे