Breaking News

महाराष्ट्र में 40 फीट गहरे कुएं में गिरी मादा तेंदुआ, ज्यादा खून बहने से मौत

28 May, 2017 1982

महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नर तहसील में बुधवार शाम को वाइल्ड लाइफ दल ने एक मादा तेंदुए को चालीस फीट गहरे से कुएं से निकाला. हालांकि उसकीजान बचा पाने में वन्यजीव विभाग को असफलता हाथ लगी. कुंएं में गिरी मादा तेंदुए ने खुद को पानी में डूबने से बचाए रखने के लिए काफी देर तक बिजली के तार को अपने मुंह में पकड़ रखा था.

वन्यजीव विभाग की टीम को बोरवाड़ी गांव के लोगों ने इस बारे में जानकारी दी. उप संरक्षक के कहने पर मानिकडोह बचाव केंद्र ने तीन लोगों की टीम घटना स्थल पर पहुंची. टीम ने पिंजरे की मदद से मादा तेंदुए को कुएं में डूबने से बचा लिया. 

मेडिकल जांच के बाद वेटनरी डॉक्टर के बताया कि पांच साल की मादा तेंदुआ गर्भवती थी, लेकिन उसके अंतड़ियों में गहरा जख्म होने के कारण उसकी मौत हो गई

अन्य खबरे