Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सोना हुआ सस्ता चांदी हुआ महंगा

07 Oct, 2021 844

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज से नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो गया है। इस त्योहारी सीजन में अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है, क्योंकि नवरात्रि के पहले ही दिन यानी आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। मल्टी काॅमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में 82 रुपए यानी कि 0.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना की कीमत 46,825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल सोना 9,300 रुपए  सस्ता मिल रहा है। वहीं अगर बात करें चांदी के दाम तो इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों आज 37 रुपए यानी 0.06 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। इसी के साथ चांदी 61, 040 रुपए पर कारोबार कर रही है। गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, भारत में गुरुवार को सोना (24 कैरेट) 46,680 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं चांदी कल के कारोबारी भाव से 100 रुपए की तेजी के साथ 60,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जो बुधवार को 60,600  रुपए  प्रति किलोग्राम थी। नई दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना क्रमशः 45,750 रुपए और 45,680  रुपए  पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत 43,920 रुपए है। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 49,910 रुपए और मुंबई में 46,680  रुपए में बिक रहा है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 47,910 रुपए है वहीं कोलकाता में ये 48,700  रुपए है। तो ऐसे में यदि ग्राहक सोना खरीदना चाहें तो इस अवसर का लाभ उन्हें मिल सकता है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.