कांग्रेस की जो अगली सरकार आएगी वो बजट को आईपैड में लाएगी : चिदंबरम
05 Jul, 2019
1208
संवाददाता/in24 न्यूज़.
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सूटकेस के बदले एक पैकेट लेकर आईं तो विपक्ष ये नागवार गुज़रा। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की तीखी आलोचना की है. उन्होंने ब्रीफकेस के बजाय लाल कपड़े में दस्तावेज रखने के बारे में कहा, मेरी इस बात को लिख लो, कांग्रेस की जो अगली सरकार आएगी वो बजट को आईपैड में लाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करने से पहले जब वित्त मंत्री निर्मला मंत्रालय से बाहर निकलीं तो उनके हाथ में हर बार दिखने वाला लाल रंग का ब्रीफकेस नहीं था. निर्मला सीतारमण के हाथ में ब्रीफकेस की जगह लाल रंग का अशोक स्तंभ चिह्न वाला एक पैकेट था. ऐसा पहली बार हुआ जब ब्रीफकेस की जगह बजट को एक लाल कपड़े में रखा गया है.