Breaking News

12 पैसे मजबूत हुआ रुपया

10 Sep, 2022 535

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महंगाई के बीच एक राहत की खबर आई है कि रुपया (Rupee) 12 पैसे मजबूत हो गया है। आयातकों और बैंकरों की बिकवाली के बीच शेयर बाजार में जारी तेजी की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार (interbanking money market) में रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 79.57 रुपए प्रति डॉलर (Dollar) पर पहुंच गया। पिछले कारोबार दिवस रुपया 26 पैसे चढ़कर 79.69 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 79.66 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिन का निचला स्तर भी रहा। सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 79.47 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 79.69 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में 12 पैसे की तेजी लेकर 79.57  रुपए प्रति डॉलर हो गया। भारतीय मुद्रा बाजार के लिए यह अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अन्य खबरे