17 पैसे कमज़ोर हुआ रुपया
14 Mar, 2023
759
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज शेयर बाजार में डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ ही आयातकों और बैंकरों की लिवाली (buying) से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार (interbank money market) में रुपया 17 पैसे लुढ़ककर 82.24 रुपए प्रति डॉलर रह गया। इससे पिछले काराेबारी दिवस रुपया 82.07 रुपये प्रति डॉलर रहा था। बता दें कि शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे बढ़कर 81.97 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली (sold out) की बदौलत यह 81.85 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान हुई लिवाली के दबाव में यह 82.24 रुपए प्रति डाॅलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। बता दें कि इससे पहले भी कई बार डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है।