Breaking News

99 साल की उम्र में अरबपति उद्योगपति केशब महिंद्रा में ली अंतिम सांस

12 Apr, 2023 908

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा (Keshab Mahindra) ने आज बुधवार को 99 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। वे अपने पीछे 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं। उन्होंने 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। दिवंगत केशब महिंद्रा ने 1947 में अपने पिता की कंपनी में काम करना शुरू किया था। इसके बाद 1968 में उन्हें महिंद्रा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था। केशब महिंद्रा, उद्योगपति आनंद महिंद्रा के चाचा थे और अभी तक महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन एमेरिटस थे। साल 2012 में उनके ग्रुप चेयरमैन पद से रिटायर होने के बाद आनंद महिंद्रा को ये जिम्मेदारी मिली थी। केशब महिंद्रा 9 अक्टूबर 1923 को शिमला में हुआ था। उनके निधन पर पूरी कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उम्र का शतक लगाने से ठीक पहले अरबपतियों की लिस्ट में वापसी करने को लेकर वे बीते दिनों सुर्खियों में थे और कुछ दिन बाद ही उनके निधन की खबर आई। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (INSPACe) के अध्यक्ष पवन गोयनका ने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया। बता दें कि केशब महिंद्रा के निधन से उद्योग जगत में शोक की खर फ़ैल गई है।

अन्य खबरे