Breaking News

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में अब ऑनलाइन होगी सामान्य प्रवेश परीक्षा

05 Feb, 2023 639

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया (agniveer recruitment process) अब ऑनलाइन की जाएगी। भारतीय सेना (Indian Army) ने अहम फैसला लेते हुए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। बदलाव के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) देनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने (physical fitness) संबंधी परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। एक सूत्र ने कहा कि पहला ऑनलाइन सीईई अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन देश भर में लगभग 200 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा और इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों का कहना है इस प्रक्रिया से चयन के दौरान काफी मदद मिलेगी। इस प्रक्रिया की मदद से देश भर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली बड़ी भीड़ को भी कम किया जाएगा। नई भर्ती प्रक्रिया के तहत पहला चरण – ऑनलाइन कॉमन लिखित परीक्षा। दूसरा चरण – फिजिकल टेस्ट मेऔर डिकल टेस्ट। लिखत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही इसमें बुलाया जाएगा। तीसरा चरण – मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। चौथा चरण – आर्म्स एंड सर्विस का आवंटन होगा। पांचवां चरण – डॉक्यूमेंटेशन होंगा। छठा चरण – ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग। आर्मी का कहना है कि इस बदलाव से रैली में अभ्यर्थियों की तादाद कम होगी और वहां की व्यवस्था बेहतर ढंग से हो सकेगी। बता दें कि अग्निवीर से जुड़कर युवा देश की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।  

अन्य खबरे