अडानी मामले में संसद में मचा हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
03 Feb, 2023
624
संवाददाता/in24 न्यूज़.
उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) मामले में आज संसद (Parliyament) के दोनों सदनों में हंगामा मच गया। दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके अलावा आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई। अडानी मामले पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। उसके बाद में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। देश में विपक्ष ने मांग की है कि गौतम अडानी का पासपोर्ट तत्काल जपत कर लिया जाए।