Breaking News

ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन

28 Jun, 2022 921

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज मशहूर ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह (Varinder Singh) का पंजाब के जालंधर में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। 16 मई-1947 को जन्मे ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त वरिंदर ने म्यूनिख में 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया।सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने वरिंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी सोसाइटी सदस्य ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें। बता दें कि हॉकी की दुनिया में वरिंदर के निधन से शोक की लहर फ़ैल गई है।

अन्य खबरे