अब चीन मशीन गन से लैस रोबोट को भारत के बॉर्डर पर भेज रहा है
संवाददाता/in24 न्यूज़।
चीन ने एकबार फिर भारत को चुनौती दी है। लद्दाख के मोर्चे से चिंताजनक खबर यह है कि भयानक सर्दी की परिस्थितियों का तोड़ निकालते हुए चीन ने अब एलएसी पर बड़ी संख्या में अपने रोबोट सैनिक तैनात करने आरंभ कर दिए हैं। नतीजतन अब लद्दाख के मोर्चे पर चीन से उलझने की परिस्थितियों में भारतीय जवानों को इन रोबोट सैनिकों से मुकाबला करना होगा जो आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस से भरपूर हैं। खबर के मुताबिक अब चीन मशीन गन से लैस रोबोट को बॉर्डर पर भेज रहा है। चीन बॉर्डर पर हथियारों की सप्लाई करने में जुटा हुआ है। मशीनगन से लैस ये रोबोट तिब्बत के ऊंचाई वाले इलाकों में गश्त कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अपने जवानों को सर्दी से बचाने और मोर्चे पर मुस्तैदी बढ़ाने के मकसद से चीन ने यह फैसला लिया है। शार्प क्लॉ, जिसे वायरलेस तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है, एक हल्की मशीनगन से लैस है। मानव रहित डिलीवरी ट्रक के रूप में हथियारों से लैस मुले-200 वाहनों के उदाहरण हैं। चीन अब MUL-200 मानव रहित वाहनों के साथ सैनिकों की आपूर्ति कर रहा है, जबकि अपनी सेना को बंदूकें भी दे रहा है। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि सर्दियों के वक्त चीनी सेना को बॉर्डर पर टिके रहने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए बॉर्डर पर रोबोट सेना की तैनाती की जा रही है। चीन ने मानव रहित वाहनों के पूरक के लिए 70 VP-22 बख्तरबंद सैन्य वाहन भी बॉर्डर के पास भेजे हैं। कुल 150 लिंक्स ऑल-टेरेन वाहनों को सीमा पर भेजा गया है। लिंक्स को सेनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला द्वारा नियोजित किया जाता है और अक्सर सैनिकों को ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल हॉवित्जर, भारी मशीनगन, मोर्टार और मिसाइल लांचर जैसे कई तरह के आर्म सिस्टम को तैनात करने के लिए भी किया जाता है। चीन ने भारत को उकसाने वाली एक और हरकत की है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 15 जगहों के नाम बदल दिए हैं। चीन ने चीनी शब्दों में इन जगहों के नाम रखे हैं और इसे अपना अधिकार बताया है। बदले गए 15 नामों में से आठ रेसिडेंशियल प्लेस, चार पहाड़, दो नदी और एक पहाड़ी दर्रा है। बता दें कि चीन ने दूसरी बार अरुणाचल प्रदेश के जगहों का चीनी नाम देने का काम किया है। इससे पहले 2017 में चीन ने 6 जगहों का नाम अपने हिसाब से रखा था। बता दें कि चीन की इस हरकत से सेम्मा पर तनाव का होना निश्चित है।