Breaking News

आंध्र ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 14, परिजनों को मिलेगा दस लाख का मुआवजा

30 Oct, 2023 471

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रविवार की रात आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के कंटाकपल्ली और अलामंदा के बीच ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जिला कलेक्टर नागलक्ष्मी ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है तथा इनमें दस मृतकों की पहचान कंचुबाराकी रवि, गिदीजाला लक्ष्मी, के अप्पाला नायडू, चल्ला सतीश, एसएमएस राव, पिल्ली नागराजू, एम श्रीनिवास, तेनाकला सुगुनम्मा, रेड्डी सीथम नायडू और सिम्हाचलम के रूप में की गई है। अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं 32 घायलों का विजयनगरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलेंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 08532 विशाखापत्तनम-पलासा ट्रेन की 11 बोगियों को अलामंदा स्टेशन और 08504 विशाखापत्तनम-रायगड़ा ट्रेन की नौ बोगियों को कंटाकापल्ली स्टेशन ले जाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों के साथ बचाव और राहत अभियान पूरे जोरों पर है और सभी आवश्यक उपकरण दुर्घटनास्थल पर पहुंचा दिए गए हैं। हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह पिचक गईं। पटरियों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विजयनगरम जिले के कंटाकपल्ली में ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों कोलाख रुपए और घायलों को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। जबकि दूसरे राज्यों के घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि रविवार की शाम विशाखापत्तनम-रायगड़ा (08504) पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कुछ डिब्बे साइड ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बों पर गिर गए, जिसके बाअद हड़कंप मच गया।

अन्य खबरे