आठ दिसंबर को भारतीय किसान संघ ने किया भारत बंद
04 Dec, 2020
785
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कृषि बिल के खिलाफ देश के किसान आंदोलन के रास्ते पर हैं. किसानों और सरकार के बीच नए संशोधित कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध अब चरम पर पहुंच गया है। भारतीय किसान संघ ने आगामी 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों ने अब सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को टारगेट करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में कल यानी शनिवार को दिल्ली बॉर्डर पर पीएम मोदी का पुतला फूंकने का कार्यक्रम रखा गया है। माना जा रहा है कि देश में गैर बीजेपी शासित प्रदेशों में बंद का खासा असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि कड़ाके की ठंड की बिना परवाह किए किसान अपनी पूरी व्यवस्था के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं.